Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफ्लाईओवर के लिए 68.07 तथा स्टेशन के लिए 177 करोड़ की मिली...

फ्लाईओवर के लिए 68.07 तथा स्टेशन के लिए 177 करोड़ की मिली सौगात

  • सांसद, विधायक तथा डीआरएम ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को क्षेत्र के सांसद बीपी सरोज, मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआरएम सुरेश कुमार सपरा तथा अन्य अतिथियों ने जफराबाद फाटक पर ओवरब्रिज तथा जंक्शन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यात्री सुविधाओं का उन्नयन तथा विभिन्न आधारभूत संरचना से संबंधित विकास कार्य का भूमि पूजन कर नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। जफराबाद-जौनपुर मार्ग पर रेलवे फाटक 38 ए पर 68.7 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज। जौनपुर जफराबाद रेल पथ के दोहरीकरण 6.28 किलोमीटर का कार्य, जफराबाद जंक्शन यार्ड की रीमॉडलिंग 177.33 करोड़ की लागत से स्वीकृति किया गया है। सांसद बीपी सरोज ने कहा कि जो कार्य आजादी के 70 साल बाद पिछली सरकारें नहीं कर पाईं वह कार्य मात्र 9 साल में देश के प्रधानमंत्री ने कर दिखाया। भदोही-मड़ियाहूं हाईवे के लिए 800 करोड़ तथा मछलीशहर क्षेत्र में 3 नेशनल हाईवे के लिए 3000 करोड़ सरकार ने दिए हैं। विधायक आरके पटेल ने कहाकि सासंद तथा प्रधानमंत्री के सहयोग से मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन का भी सुंदरीकरण होने जा रहा है। पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने सांसद व डीआरएम को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि उक्त ब्रिज बन जाने से जफराबाद टाउन एरिया का चौमुखी विकास होगा। रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने विधायक सांसद तथा पूर्व विधायक को अंगवस्त्रम तथा पौधा देकर स्वागत किया। इसके पूर्व रेल प्रबंधक ने फ्लाईओवर तथा अमृत स्टेशन योजना के डायग्राम तथा नक्शा को दिखाकर संसद को परिचित कराया। सांसद ने रेल प्रबंधक को ने कहा कि 1 वर्ष में फ्लाईओवर तथा सुंदरीकरण का कार्य कंप्लीट करने का लक्ष्य बनाया जाय। जफराबाद कस्बे के दरीबा वार्ड के विनय कुमार जायसवाल, अहमदपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह, नगर पंचायत के पूर्व सभासद चंद शेखर सरोज तथा संदीप सेठ ने अपने अपने क्षेत्र के लोगों की मांग शटल एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने के लिए ज्ञापन दिया। सिरकोनी के मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, सत्य प्रकाश उर्फ करिया सिंह, प्रवीण सिंह, संदीप अग्रहरी रौनक बरनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।