Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफादर लुइस ब्रैग्स कर्त्तव्यपरायणता के पर्याय थे -फादर पी विक्टर

फादर लुइस ब्रैग्स कर्त्तव्यपरायणता के पर्याय थे -फादर पी विक्टर

  • पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोकसभा एवं प्रार्थना का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के पूर्व प्रधानाचार्य फादर लुइस ब्रैग्स के असामयिक निधन होने पर विद्यालय परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके लिए विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिका, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संगीत अध्यापिका दीप्ती कश्यप एवं अध्यापिकाओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना गीत गाया। जीव विज्ञान शिक्षिका समीना फारूकी ने फादर लुइस ब्रैग्स के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि फादर लुइस का जीवन और जीवन वृत्त अविस्मरणीय रहेगा। उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर फादर भावुक हो गए और कहा कि फादर लुइस ब्रैग्स कर्मठ, अनुशासित व्यक्ति थे। कर्म के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर ऐसा लगता है कि वे कर्तव्यपरायणता के पर्याय ही थे। एक पुरोहित एवं शिक्षाविद के रूप में वे सदा याद किए जाते रहेंगे। फादर लुइस का जन्म 18 सितंबर 1963 को एक धार्मिक परिवार में हुआ था तथा 7 अप्रैल 1992 को पुरोहित के रूप में अभिषिक्त हुए। सेंटजॉन्स स्कूल के अतिरिक्त उन्होंने ज्योति निकेतन आजमगढ़, सेंटजॉन्स स्कूल बीएलडब्ल्यू में प्रधानाचार्य के रूप में कार्य किया था। उनका न रहना शिक्षा जगत एवं डायसिस ऑफ वाराणसी के लिए अपूरणीय क्षति है। फादर लुइस का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को वाराणसी के सेंट मेरी कैथेड्रल में दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगा।