Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्राम पंचायत निकरोजपुर में जन चौपाल का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत निकरोजपुर में जन चौपाल का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को गांव की समस्या का गांव में ही समाधान करने के लिए शासन की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायत निकरोजपुर में चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान जड़ावती देवी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी सिकरारा उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामवासियाें तथा गणमान्य लोग, ग्राम स्तरीय सभी कर्मचारी एवं विकास खंड स्तरीय सभी विभागों के यथा शिक्षा, स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास एवं ग्राम पंचायत विभाग के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों जनों को समस्त संचालित सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा पात्रों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन करने के लिए कहा गया गया। ग्राम पंचायत सचिव को भी आवेदन पत्र देने का कार्य किया गया। चौपाल में सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेकानंद यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रमाजीत, हल्का लेखपाल अखिलानंद शर्मा साथ में सफाई कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमित्रा मौर्या, प्रर्मिला व सहायिका व सभी आशा बहू सुधा देवी, रामा देवी आदि उपस्थित थे। ग्राम के संभ्रांत लोग, मनरेगा श्रमिकों, मीडिया से पंकज विश्वकर्मा गांव में वितरित हो रहे कोटे से नि:शुल्क राशन के बारे में लोगों से पूछा गया जिससे लोगों ने सही वितरण किए जाने की बात कही जिससे कोटेदार की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधान पुत्र संतोष कुमार, रामधारी यादव, रामदवर यादव, राजाराम तिवारी, समर बहादुर यादव, विपिन कुमार, अजित, भेला, सत्यनारायण यादव, खिराक तिवारी सहित सभी लोग उपस्थित थे।