जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड में गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर एक किशोर ने जान दे दी। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया है। उक्त वार्ड निवासी मोहम्मद नसीब का 16वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल कमरे को अन्दर से बंद कर पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूल गया। काफी देर बाद जब स्वजनों ने उसे फांसी पर झूलता देखे तो उनके होश उड़ गए। चर्चाओं की माने तो किशोर ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया। स्वजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
फांसी लगाकर किशोर ने दी जान

Previous article
Next article

