Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरकामर्शियल पायलट बनी जीरकपुर की नेहा गुप्ता

कामर्शियल पायलट बनी जीरकपुर की नेहा गुप्ता

  • पहली कामर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर जिले का बढ़ाया है सम्मान

जौनपुर धारा,मछलीशहर। नागपुर फ्लाइंग क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर जीरकपुर की नेहा गुप्ता ने कामर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त लिया है। उन्हें नागपुर फ्लाइंग क्लब की प्रशिक्षण आयुक्त विजयलक्ष्मी विदरा ने गुरुवार को नागपुर में प्रशिक्षण पूर्ण होने पर फ्लैग लगाया है। नागपुर फ्लाइंग क्लब में 2022से कुल 41पायलट प्रशिक्षण ले रहे थे जिसमे 10महिला पायलट थी। नेहा गुप्ता ने 200घंटे का पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया। गुरुवार को प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली पहली बैच की कामर्शियल पायलट नेहा को विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी विदरी ने सी पी एल फ्लैग लगाया। नेहा मछलीशाहर तहसील के जीरकपुर गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री है। वे जिले की पहली महिला है जिन्हे कामर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। नेहा गुप्ता 200 घंटे विमान उड़ाकर अपनी योग्यता को क्लब में साबित कर चुकी है। उनकी इस सफलता पर अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा के अध्यक्ष कपिल मुनि और महामंत्री श्यामधर गुप्त एडवोकेट हाईकोर्ट समेत क्षेत्र के लोगो ने बधाई दी है।