जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत सबसे पहले मतदान की शपथ प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने दिलायी। शपथ के बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सैफ ने किया। स्वयंसेवकों में राजू कुमार, प्रियंका यादव, साक्षी चौहान, शगुन यादव, वृंदा सेठ ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. अमित दया गुप्ता ने कहा कि आज के युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में अगर योगदान देना है तो उनको एक अच्छी सरकार का चयन अपने मत से करना है। प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा कि वर्तमान समय में अगर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है तो सभी अपने मत का शत प्रतिशत योगदान करें तभी जाकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. अनामिका मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन खान, डा. राकेश सिंह, डा. संजय यादव, डा. रामचंद्र मौर्य, डा. पूजा रानी, डा. विनय कुमार, सूर्य प्रकाश यादव, धीरेंद्र मौर्य, रवींद्र वर्मा, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन


