Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिला प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

महिला प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में शनिवार को महिला प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों में पंचायती राज अधिनियम और विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान कर ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए महिला प्रधानों को सशक्त बनाना था।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए आप सब हमेशा तत्पर रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अब्बोपुर, जैगहां, सिधाई, पट्टी सहित कई ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत रमेश यादव, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, एडीओ एसटी राकेश बहादुर, खण्ड प्रेरक सिंह, कमलाकांत, सचिव भेले यादव, नरेंद्र गौतम विपिन यादव समेत आदि लोग  उपस्थित  रहे।