Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरफराज़ अब्बास का आईआईएससी में शोध के लिए चयन

फराज़ अब्बास का आईआईएससी में शोध के लिए चयन

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के छात्र मो.फराज़ अब्बास का चयन प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु के सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस में शोध के लिए हुआ है। वह वहां सी. एलिगेंस नामक निमेटोड कृमि में न्यूरोपेप्टाइड्स पर शोध कार्य आरंभ करेंगे। इससे पूर्व उन्हें आईआईटी मद्रास एवं आईआईटी खड़गपुर, रुड़की व जोधपुर में भी शोध के लिए अवसर मिला था, परंतु पसंदीदा विषय न्यूरोसाइंस न मिलने के कारण उन्होंने प्रवेश नहीं लिया। मो.फराज़ अब्बास ने विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग से एमएससी किया तथा 2024में सीएसआईआर-जेआरएफ-नेट एवं गेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। संकायाध्यक्ष प्रो.राजेश शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ.मनीष कुमार गुप्ता ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने शुभकामना देते हुए विद्यार्थियों को उद्योग व शोधोन्मुख बनाने की प्रतिबद्धता जताई। विभाग के सभी शिक्षकों फराज़ को बधाई दी।