Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है योग : विशेष सचिव

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है योग : विशेष सचिव

  • सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें कार्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में परिलक्षित परिवर्तनों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आयुष विभाग  हरिकेश चौरसिया द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। विशेष सचिव द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड से संबंधित विषयगत क्षेत्रों से संबंधित संकेतको के संबंध में खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित संकेतको की   समीक्षा की गई। विशेष सचिव द्वारा अति कुपोषित, अल्प कुपोषित बच्चों  के चिन्हांकन, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीबी कार्यक्रम, डायबिटीज स्क्रीनिंग, गोल्डन कार्ड के वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति, आदि की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया कि रामपुर ब्लॉक में जितने भी अति कुपोषित बच्चे हैं उन्हें एनआरसी में भेजा जाए, 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए तथा छूटे हुए सभी पात्र लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। पोषण ट्रैकर पर त्रुटिरहित फीडिंग कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।