- दो दिन पूर्व प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों के विरोध पर पड़ा था भागना
जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली परिसर में शनिवार को पुलिस की उपस्थिति में प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बंध गये जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाDाों का बाजार गर्म है। दो दिन पूर्व जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी अपने दो साथियों के साथ प्रेमिका के गांव के पंचायत भवन पर जा धमका जहां ग्रामीणों के विरोध करने पर वहां से उसे नौ दो ग्यारह होना पड़ा। क्षेत्र के रामपुर निवासी रामकेवल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बक्शा थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी अरबिंद गौतम का पुत्र रंजीत मेरी पुत्री निशा से बराबर मिलने गांव में आता है। पुलिस ने लड़के को पकड़कर पूछताछ कि तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। प्रेमी ने स्वीकार किया कि हमारा दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के स्वजन भी थाने पर पहुंच गये। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस की उपस्थिति में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के सामने दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर शादी रचाई। हालांकि लड़के के पिता ने कहा कि वह दो माह के अंदर हिंदू रीति-रिवाज से पुन: शादी करके लड़की की विदाई कराकर ले जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका की आपसी सहमति के बाद शादी कराई गई।



