Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित है। कहानी/कविता/निबंध तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइप ए-4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित हो)। निबंध प्रकृति और हम विषय पर केंद्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक मूल्य पर केंद्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबंध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबंध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता दूरभाष संख्या सहित हाई स्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। प्रविष्टियों को निदेशक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हिंदी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबंध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रथम पुरस्कार रु. 7000, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 4000, सांत्वना पुरस्कार रु. 2000 प्रदान किया जाएगा।