Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का डीएम न्ो किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का डीएम न्ो किया औचक निरीक्षण

  • स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल, दिये आवश्यक निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में पंखा खराब पाया गया, शौचालय की स्थिति ठीक नही पायी गयी जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि आज शाम तक विद्युत संबंधी सभी प्रकार की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कराकर तत्काल अवगत कराएं। मेडिकल ऑफिसर पवन गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट एवं सफाई कर्मी की उपलब्धता नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कर्मचारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि प्रतिदिन समय से बैठकर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए जिससे मरीजों को भटकना न पड़े। परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख जाए। इस अवसर पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, अतिरिक्त जिलाधिकारी शिवानी सिंह, एमएचसीबी रंजना चौहान, एलटी हेमंत राय, वार्ड बॉय अभिषेक यादव, एएनएम विज्ञान गौतम एवं अर्चना उपस्थित रहे।