जौनपुर धारा,जौनपुर। स्कुल चलो अभियान एवं एआरपी सम्मान समारोह का प्राथमिक विद्यालय कोटिया सुईथाकला में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति खण्ड शिक्षा अधिकारी सुईथाकला आनंद प्रकाश सिंह, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वालित करके किये। 6 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए अभिभावको को प्रेरित एव जागरूक किया गया। ब्लॉक एवं जनपद को निपुण बनाने में महत्वपूर्ण योग्यदान देने वाले एआरपी के रूप में कार्य कर चुके सभी सम्मनित एआरपी पंकज सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, एजाज अहमद एवं त्रिवेणी प्रसाद बिन्द को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो देकर उनके कार्यों की प्रसंसा करते हूए सम्मानित किया। साथ ही खेल कूद मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मनित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश सिंह ने मुख्य अथिति एव उपस्थित सभी लोगो को बैज लगाकर एव माल्यार्पण करके स्वागत किये। संचालन अजय मिश्र एव पारसनाथ यादव ने किया। व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव ने उपस्थिति सभी लोगों को आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, अध्यक्ष सुधाकर सिंह, रामसकल सरोज, रमेश सिंह, निशाकांत यादव, विनय कुमार सिंह, अरविन्द सिंह, सुनीता यादव, उषा सिंह, अजय आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थिति रहें।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन


