Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में घायल दुम्भा प्रजाति के भेड़ का हुआ सफल आपरेशन

सड़क हादसे में घायल दुम्भा प्रजाति के भेड़ का हुआ सफल आपरेशन

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को सड़क हादसे मे घायल एक दुम्भा प्रजाति के भेड़ का सफल आपरेशन पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने जनरल एनीस्थीसिया में अपने आवास पर किया। आपरेशन के बाद उक्त पशु पूर्णतया स्वस्थ बताया जा रहा है। आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के अबडीहा गांव निवासी पशुपालक सिन्धू यादव का दुम्भा प्रजाति का भेड़ सड़क हादसे में घायल हो गया। भेड़ सड़क के किनारे टहल रहा था कि थार सवार चालक अनियंत्रित होकर उसे रौंद दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल उसे नगर के सेण्ट थामस रोड स्थित आवास पर लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा जनरल एनीस्थीसिया में आपरेशन कर उक्त भेड़ की जान बचाई गई। आपरेशन के बाद वह पूर्णतया स्वस्थ बताया जा रहा है। पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।