Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : माफिया अतीक और अशरफ को लगेगी 20 करोड़ की एक...

प्रयागराज : माफिया अतीक और अशरफ को लगेगी 20 करोड़ की एक और चोट

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को 20 करोड़ की एक और चोट देने की तैयारी है। दोनों की चकिया व झलवा स्थित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजकर डीएम से अनुमति मांगी गई है। उक्त संपत्तियों में अतीक अहमद की चकिया स्थित जमीन है। जो उसने अपने नाम पर खरीदी थी। इसी तरह अशरफ की झलवा में बेशकीमती जमीनों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। अतीक के नाम पर दर्ज जमीन की मौजूदा कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जबकि अशरफ की जिन जमीनों को चिह्नित किया गया है, उसका कुल मूल्य लगभग 14 करोड़ बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्तियां अपराध से अर्जित की गईं। ऐसे में इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेज दी है। डीएम की अनुमति मिलते ही इन संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।