Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रधान ने नाली व कुलाबा की कराई मरम्मत, किसानों के चेहरे खिले

प्रधान ने नाली व कुलाबा की कराई मरम्मत, किसानों के चेहरे खिले

जौनपुर धारा, खुटहन। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत इमामपुर में लगा सरकारी नलकूप की नाली व कुलाबा कई वर्षों से टूट गया था। इससे गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। किसान मजबूर होकर डीजल पम्प से काफी पैसे खर्च कर सिंचाई करते थे। कुछ किसान तो माली हालत ठीक न होने के कारण सिंचाई के भरोसे खेती करना बंद कर दिये थे। ग्रामीणों की दिक्कत को महसूस करते हुए ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने निजी संसाधन से कुलाबा और टूटी हुई नाली की मरम्मत करा दी। अब धान की रोपाई की समुचित व्यवस्था हो जाने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।