Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो भेजे गए जेल

पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो भेजे गए जेल

जौनपुर धारा, सिकरारा। थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार को गुदरीगंज चौराहे के समीप मैजिक पर लदे मवेशियों संग दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्कर मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार पशु तस्करों को कागजी कार्रवाई कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे तभी गुदरीगंज चौराहे के समीप पशुओं को लादकर एक मैजिक तेजी से मछलीशहर की तरफ से सिकरारा होते हुए जौनपुर की तरफ जा रही थी जिसे रोककर चेक किया गया जिसमें तीन भैंस लदी हुई थी। जिनके मुंह से झाग आ रहा था। वे बुरी तरह हांफ रहे थे। गिरफ्तार तस्करों का नाम आफताब पुत्र साहबन, अशरफ अली पुत्र मोनू टेलर निवासी चकराजेपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर को पशु क्रूरता में केस दर्ज कर उक्त दोनों को जेल भेज दिया।