Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर चलाया गया अभियान

प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर चलाया गया अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर नगर पंचायत द्वारा नगर में पॉलिथिन छापेमारी अभियान चलाया गया। बताते चले कि अभियान की शुरुआत सब्जी मंडी, पुरानी बाजार, सराय, मंगल बाजार सहित आदि क्षेत्रों में किया गया। जिसमें कुल 6000 रुपए जुर्माना वसूल कर नगर पंचायत कोष में जमा कराया गया, साथ ही पुरानी बाजार में किए गए अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर आम जनमानस को जानकारी प्रदान की गई। उक्त दौरान अधिशाशी अधिकारी बृजकिशोर गौड़, प्रवेश सिंह, मनोज कुमार चौरसिया, अमृतलाल, मोहम्मद एहतेशाम, अजय, राजेश, अफजल आदि लोग रहें। अधिशासी अधिकारी ने सभी को पॉलिथिन का प्रयोग बंद करने की अपील किया।