Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसागर यादव का आईआईटी जेईई मेंस में 96.4 परसेंटाइल

सागर यादव का आईआईटी जेईई मेंस में 96.4 परसेंटाइल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सुवंसा गांधी बाजार निवासी सागर यादव पुत्र राम सुमेर यादव का आईआईटी जेईई मेंस में 96.4 परसेंटाइल स्कोर रहा। सागर नगर के सिटी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 का छात्र है और स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट का विद्यार्थी है। जिसने बोर्ड परीक्षा दबाव के बावजूद यह सफलता प्राप्त किया है। सागर ने बताया कि स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट के अनुभवी शिक्षकों दिशा निर्देशन में कठिन परिश्रम लगन और आत्मविश्वास से यह संभव हो पाया है। स्पेक्ट्रम के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय ने सफलता प्राप्त करने पर उसका स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सागर ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।