Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरप्रजापति समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.आर.के.चित्रवंशी ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति एवं संतराम बी.ए. के सपनों को पूरा करने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करें तभी हमारे समाज का विकास होगा। विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति ने कहा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत सुभीख प्रजापति ने अपने जीवन काल में कहा था कि 21वीं शताब्दी सन 21 से भारत में कुंभार क्रांति आएगी। आज हमारा समाज राजनीति और शिक्षा के तरफ आगे बढ़ रहा है अब वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज के लोग ऊंचे पदों पर विराजमान होंगे और प्रजापति समाज को सम्मानित नजरों से देखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति ने कहा कि आज हमारे समाज में एकता का बिगुल बज गया है। आने वाला समय प्रजापति समाज का होगा। कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय प्रजापति ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति, संगठन मंत्री डॉ. संजीव प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, रीता प्रजापति, सावन प्रजापति, नीतू प्रजापति, विकास प्रजापति, सीतू प्रजापति, सोनी प्रजापति, सार्थक प्रजापति, पूजा प्रजापति, दीपक प्रजापति, प्रीति प्रजापति आदि उपस्थित रहे।