जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी विकास खण्ड ग्रामसभा पठखौली में पूर्वांचल विकास निधी योजना के अन्तर्गत आर.सी.सी.रोड़ बनकर तैयार हो गई है। जिसका लोकार्पण तथा शिलान्यस बृजेश सिंह उर्फ प्रिंसू सदस्य विधान परिषद के द्वारा हुआ। जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड कार्यदायी संस्था ने कम समय में बेहतर कार्य करके दिया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी का विशेष योगदान रहा। शुभम तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा में सड़क का काम पुरा हो जाने से ग्राम वासियों में अत्यंत हर्ष है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पूर्वांचल विकास निधी योजना के अंतर्गत सड़क मार्ग बनकर तैयार

Previous article
Next article

