Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनिरंकारी भवन पर लगाए गए पांच दर्जन पौधे

निरंकारी भवन पर लगाए गए पांच दर्जन पौधे

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा दौलतपुर गांव स्थित निरंकारी भवन पर मंगलवार को पांच दर्जन विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। निरंकारी मिशन के जोनल प्रभारी अशोक सचदेवा ने पौधरोपण करते हुए इनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदि काल से वृक्षो को सजीव माना जाता रहा है। सनातन धर्म में तो पौधों में ईश्वर का वास तक माना गया है। हरा भरा पेड़ काटना घोर पाप करने के बराबर कहा गया है। हमारे धर्म में वृक्ष को इतना महान क्यों बताया गया है, उसे आज विज्ञान साबित कर दिखा रहा है। स्पष्ट किया है कि धरती पर यदि वृक्ष नहीं तो जीवन असंभव है। इस वर्ष पड़ रही प्रचंड गर्मी हमें वृक्षो की कमी का मात्र एहसास करा दिया है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में पारा पचास के पार पहुंच जायेगा। वैसी परिस्थिति आने के पूर्व ही हम सभी को चेतना होगा। अधिकाधिक वृक्ष तैयार कर मानव और जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा करनी होगी। व्यक्ति का यह सबसे बड़ा धर्म और उत्तम कर्तव्य होगा। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करते हुए बड़ा बृक्ष के रुप में विकसित कर लें तो प्रकृति के ताप से आसानी से बचा जा सकता है। जोनल प्रभारी ने आम, नीम, बरगद, पीपल, जामुन, बेल, अमरूद आदि के पौधे लगाए। कृष्णा प्रसाद श्रीवास्तव मुखी, सत्यनारायण यादव, दीनानाथ, राकेश, सोचन राम आदि पौधरोपण में सामिल रहे।