Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उजैर ने पाया छठां स्थान

पूर्वांचल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उजैर ने पाया छठां स्थान

जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी उजैर खान ने पूर्वांचल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में छठवां स्थान पाया। वाराणसी में आयोजित थर्ड इंडियन क्लासिक मिस्टर पूर्वांचल बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में कई जनपदों के लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें लड़कियां भी शामिल रही। प्रतियोगिता में जनपद के एक संस्थान से उक्त गांव निवासी उजैर खान पुत्र रुस्तम खान भी जुड़े रहे। 19 वर्षीय उजैर खान ने पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उसने उक्त कठिन व संघर्ष से भरी प्रतियोगिता में छठवें स्थान को पाकर जिले तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। उजैर खान ने कहा कि वह अगली बार निश्चित चैंपियनशिप बनकर जनपद का नाम रोशन करेगा। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई अरबाज खान को दिया। गांव में खुशी का माहौल है। गांव के बुजुर्गों ने उसके उज्जवल भविष्य के लिए दुआ मांगी।