जौनपुर धारा, मछलीशहर। सुजानगंज के मुस्तफावाद में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के 70 बच्चों का टूर सारनाथ वाराणसी के लिए प्रस्थान हुआ। बता दें कि टूर में बच्चें व अभिभावकगण के साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ बस में सवार होकर निकले। बस को एआरपी डॉ.विनोद पाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर सारनाथ के लिए रवाना किया गया। बताते चले कि सारनाथ में बच्चों ने म्यूजियम, बौद्ध मंदिर, जैन मंदिर, भगवान बुद्ध द्वारा प्रथम, पांच भिछुओं को दी गयी दीक्षा का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें विद्यालय के हेडमास्टर अभिषेक कुमार, शिक्षक प्रतिमा सिंह, अमरावती यादव, बृजलाल पाल आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रहे छात्रों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


