Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस व गो-तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

पुलिस व गो-तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

  • पुलिस पर फायर कर भाग रहे थे, ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सूचितपुर में गांव के पास बीती रात पुलिस व गोतस्करों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो तस्करों के पैर में गोली लगी तो वहीं चौकी इंचार्ज मुफ्तीगंज के बीपी जैकेट पर भी बदमाशों की गोली लगी। गौरतलब है कि पेसारा जाने वाले लिंक रोड के ग्राम सूचितपुर के रामचंद्र राय के ईट भट्ठे के पास मुखबिर की सूचना पर पसेवा गांव की तरफ आ रही पिकअप पर सवार गोतस्करों ने पुलिस को देख जान से मारने के नियत से फायर कर दिया जिससे एक गोली चौकी इंचार्ज के बीपी जैकेट पर लगी जिस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया जिसमे दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े और पुलिस ने घेरेबंदी कर फिल्डक्राप्ट का प्रयोग करते हुए उन्हें धर दबोचा। कुल मिलाकर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 315 बोर व एक मोबाइल बरामद किया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को देर रात  जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में एक सबीउल्लाह पुत्र स्व. मंजूर निवासी निजामाबाद आजमगढ़ पुलिस की गोली से घायल हुआ तथा दूसरा बदमाश अरमान पुत्र रफीक निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा घायल हुआ है दोनों का इलाज ट्रामा सेन्टर में चल रहा है।