Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप

पुलिस पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप

  • पीड़ित को थाने में बैठाकर लूट की जगह मारपीट का दर्ज कर दिया मुकदमा

जौनपुर धारा,खुटहन। रामनगर बाजार के रमनीपुर गांव के मोड़ पर पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों के द्वारा युवक पर कैंची से प्रहार व तमंचे से आतंकित कर पांच हजार नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में न्याय की आस लेकर थाने पर गये पीड़ित को ही पुलिस ने बैठा लिया। आरोप है कि पुलिस उसे जेल भेज देने की धमकी देकर लूट की जगह मारपीट की तहरीर लिखवा लिया। पीड़ित के घर तेरहवीं का कार्यक्रम होने के चलते विवश हो कर पुलिस के मनमाफिक तहरीर देकर जान छुड़ाना पड़ा। पीड़ित घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने का मन बना रहा है। कृष्णापुर गांव निवासी विनोद निषाद के दादा का निधन के बाद बुधवार को तेरहवीं के भोज का आयोजन था। वह अपने चचेरे भाई शशीकांत की बाइक पर बैठ बाजार से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे पल्सर बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने उसे रोक कैंची से प्रहार करने के बाद तमंचा से आतंकित कर पांच हजार नकदी व मोबाइल लूट भाग गए। न्याय की आस लेकर थाने पहुंचे पीड़ित को ही बैठा लिया गया। आरोप है कि पुलिस उस पर लूट की जगह मारपीट की तहरीर देने का दबाव बनाने लगी। बात न मानने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी। घर पर कार्यक्रम होने के चलते विवश होकर उसने पुलिस के मन माफिक तहरीर दे दिया। तब उसे थाने से छोड़ा गया। पीड़ित का कहना है कि घर का कार्यक्रम बीतते ही वह न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक के पास जरूर जायेगा। वहीं थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह लूट की घटना को साफ इंकार करते हुए मामला मारपीट का बता दिया।