Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपल्सर सवार बदमाशों ने युवक पर कैंची से हमला कर नकदी व...

पल्सर सवार बदमाशों ने युवक पर कैंची से हमला कर नकदी व मोबाइल लूटा

  • पहले तमंचा दिखाकर डराया, फिर किया हमला
  • भाई के साथ तेरहवीं का सामान खरीदने आया था युवक

जौनपुर धारा,खुटहन। रामनगर बाजार के बगल रमनीपुर गांव के मोड़ पर स्थित एक किराने की दुकान से बुधवार की सुबह तेरहवीं का सामान खरीदने भाई के साथ आये युवक पर घात लगाए पल्सर सवार तीन बदमाशों ने कैंची से हमला कर दिया। आरोप है कि तमंचा दिखा उसे भयभीत कर बदमाशों ने पांच हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। शोरगुल सुन बचाव को आये लालचंद निषाद को भी घायल कर दिया। पीड़ित ने पल्सर बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। कृष्णापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान ईश्वरदे नाविक के घर तेरहवीं के भोज का कार्यक्रम था। उनका पुत्र शशीकांत और भतीजा विनोद सामान खरीदने उक्त दुकान पर आ रहे थे। दुकान के पास ही पहले से घात लगाए बैठे पल्सर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक कर बाइक पर पीछे बैठे विनोद पर कैंची से हमला कर दिया। वह बाइक से नीचे गिर गया। आरोप है कि तमंचा दिखा उसे डराकर बदमाशों ने नकदी और मोबाइल छीन रामनगर बाजार की तरफ भाग गए। बाइक चला रहे उसके भाई के शोर मचाने पर लालचंद निषाद मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने उन पर भी वार कर उन्हें घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।