जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाने के सामने स्थित मंदिर प्रांगण में गुरुवार को कावरियों का एक जत्था पहुंचा। कावरियों के जत्थे में चार सौ से ज्यादा सदस्य रहे। पुलिस ने सभी के जलपान व आराम करने की व्यवस्था किया। सुल्तानपुर जनपद के चांदा से युवक मंगल दल कावरियां संघ के तत्वाधान में चार सौ कांवरिये बुधवार की सुबह चांदा से निकले ये कांवरिये सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। उक्त कावरियों ने बताया कि वे हर वर्ष इसी प्रकार जलाभिषेक करने काशी विश्वनाथ मंदिर जाते हैं। उनकी संख्या हर वर्ष बढ़ती है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कावरियों के लिए नाश्ते पानी का इंतजाम करवाया। कावरियों ने शाम तक मंदिर तथा थाना परिसर के खाली बरामदों में आराम किया।
― Advertisement ―
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस ने सैकड़ों कावरियों को कराया जलपान

Previous article

