Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुररेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में पकड़ी 130 शीशी शराब

रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में पकड़ी 130 शीशी शराब

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक अनूप सिंहा को सूचना मिली कि भगत की कोठी ट्रेन की एक बोगी में एक बड़ा सा बैग लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर एसआई ने ट्रेन में पहुंच कर बैग को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें शराब भरी हुई थी। बुधवार की रात में ट्रेन संख्या 15623 भगत की कोठी से कामाख्या जाने वाली एक्सप्रेस की बोगी एस10 में लावारिस बैग होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक अनूप सिंहा ने स्टेशन पर ट्रेन के आते ही उपनिरीक्षक आरएल किशकु को मय हमराहियों के साथ चेकिंग के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसआई ने बैग को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें 130 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब जो कि राजस्थान से निर्मित रायल क्लासिक विस्की को कब्जे में लिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने आबकारी इंस्पेक्टर भीम तिवारी को मामले की सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची आबकारी टीम ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। वहीं आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि यह शराब दूसरे प्रांत की है। इसकी कीमत लगभग दस हजार रूपए है।