जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय बदलापुर थाना पुलिस ने इलाके के एक शातिर लुटेरे स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। पुलिस का मानना है कि इसकी गिरफ्तारी से अब क्षेत्र में लूट छिनैती और हत्या जैसी संगीन अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय के अनुसार गत 28 दिसम्बर 22 को वाराणसी लखनऊ एनएच पर फत्तूपुर के पास स्थित जायसवाल ढाबे पर फायरिंग करने के बाद से ही पुलिस को इस शातिर बदमाश की तलाश थी। मंगलवार को थाना क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास से पुलिस टीम ने इस कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू पुत्र विजय सिंह उर्फ विज्जू निवासी ग्राम बबुरा थाना बदलापुर का मूल निवासी है इसके उपर लगभग डेढ़ दर्जन संगीन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार


