Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकरेंट की चपेट में आकर दो झुलसे

करेंट की चपेट में आकर दो झुलसे

  • भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनडीह गांव में जहां एक युवक की विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं उसका चाचा गंभीर रूप से झुलस गया जिसका इलाज चल रहा है। बताते हैं की उक्त गांव निवासी डब्लू यादव पुत्र बृजनाथ 21 वर्ष अपने घर में ठंड के कारण शाम को आकर बिस्तर पर लेट गया। अचानक उसका हाथ विद्युत तार से छू गया और करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात्रि में 8 बजे जब चाचा राधे यादव 40 वर्ष उसे भेजन के लिए उठाने गए और जैसे ही उसका हाथ पकड़कर उठा ही रहे थे कि वह भी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों को जानकारी होते ही अविलंब विद्युत आपूर्ति कटवायी गयी और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डब्लू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं चाचा राधे का इलाज अभी चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।