― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने 10वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 10वारंटियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने शनिवार को दस वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बरसठी संतोष कुमार पाठक की टीम ने दतांव के शिव प्रकाश उर्फ करिया, बसहरा के राजबली, रामबली व राम कैलाश, कान्हपुर के कमलेश को घर पर दबिश देकर धर दबोचा। थानाध्यक्ष सुजानगंज रोहित मिश्र की टीम ने जलालपुर निवासी राम सजीवन पटेल, शाहगंज पुलिस ने हुसेनाबाद निवासी संतोष, जफराबाद पुलिस ने पिंडरा के चंदन कुमार राय और जलालपुर पुलिस ने बिड़ौरी निवासी सगे भाइयों मनोज कुमार व आनंद कुमार को दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया। विचाराधीन मुकदमों में बार-बार आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर न्यायालय ने इन सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Share Now...