जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को 50लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह व उनके हमराहियों ने गश्त के दौरान जेठपुरा के पास से झारखंड के घाघरा जिले के लुदगो निवासी प्रदीप को 20लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। इसी थाने के एसआइ असगर अली व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर सिद्दीकपुर निवासी भोनू को काजी बाजार मोड़ के पास से 20लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, जलालपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिले सुराग पर मकरा चौराहा से त्रिलोचन बाजार (भवनाथपुर) निवासी संजय गिरि को दस लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
50लीटर शराब के साथ 3 गिरफ्तार


