Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस की शह पर नो वेंडिंग जोन में ठेले वालों का कब्जा

पुलिस की शह पर नो वेंडिंग जोन में ठेले वालों का कब्जा

  • नगर पंचायत ने घोषित कर रखा है नो बेंडिग जोन

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर में पुलिस की शह पर नो वेंडिंग जोन में ठेले खोमचे वालों ने कब्जा कर रखा है जिससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इन सबके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौन साधे बैठा है। नगर में पैदल राहगीरों का आवागमन सुगम हो, यातायात बाधित न हो और जाम की समस्या न खड़ी हो, इसके लिए नगर पंचायत ने नो वेंडिंग जोन तो बना दिया लेकिन यह सिर्फ कहने के लिए है। हकीकत यह है कि ठेले वाले नो वेंडिंग जोन में ही खड़े होकर फल सब्जी व दूसरी सामग्री बेचते हैं जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। कोतवाली तिराहे से लेकर शिवाजीनगर तक, भगत सिंह तिराहे से वाराणसी रोड, गांधी तिराहे से बेलवा रोड पर अतिक्रमणकारियों ने पूरी सड़क की पटरी पर कब्जा कर रखा है। स्टेट बैंक के बगल से काफी मशक्कत के बाद अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन फिर पुलिस की मिलीभगत से अतिक्रमणकारियों ने वहां पर कब्जा कर लिया और जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है इससे आए दिन राहगीरों और दुकानदारों में मारपीट होती रहती है। जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जान कर भी अंजान बने हुए हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। अतिक्रमण हटाने के बाद यदि कोई सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करता है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।