― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में पांच घायल

मारपीट में पांच घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के दौरान चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। क्षेत्र के बड़ागांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों से हुई मारपीट में चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों से 40 वर्षीय मनोज कुमार व 35 वर्षीय विनोद कुमार, 32 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्रगण हीरालाल व 32 वर्षीय विष्णु पुत्र महेन्द्र, 33 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को हेतु राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

  • शांति समिति की बैठक 26 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि 29 जून को चन्द्रदर्शन के अनुसार इदुज्जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जायेगा। 29 जुलाई को मुहर्रम का पर्व भी पड़ेगा। इसके अतिरिक्त श्रावण मास 4 जुलाई से प्रारम्भ होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा। 31 अगस्त को ही रक्षाबन्धन का पर्व पड़ेगा। उक्त पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से जिला शान्ति समिति की बैठक जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में 26 जून को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है।

  • उद्योग बंधु की बैठक आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि 23 जून को अपरान्ह् 5.30 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु/सीडा उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु, श्रम बन्धु, बैंकर्स एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक आहूत की गयी है।

Share Now...