Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपुनः भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष बने मोहम्मद असलम खाँन

पुनः भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष बने मोहम्मद असलम खाँन

  • कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत के नरहन बंधवा में स्थित बीएसबी पैरामेडिकल कालेज में नये गठन के लिए बुलाई गयी कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष और पूर्व सभासद रहे मोहम्मद असलम खाँन को केराकत मण्डल का उपाध्यक्ष और सरकी गाँव का प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही ग्राम मनियरा निवासी कृष्ण कान्त यादव उर्फ केके एवं संजय सरोज को केराकत मण्डल मंत्री पद के लिये मनोनीत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के बीच पदाधिकारीयों को माल्यार्पण कर बधाई दी। मोहम्मद असलम खाँन सहित सभी मनोनीत पदाधिकारियों नें सभी का आभार प्रकट करते हुए चुनाव 2024 जीतने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारत सरकार रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के दोनों सदस्य क्रमशः भाजपा अनुसूचित मोर्चा मछलीशहर के जिला महामंत्री अजय सोनकर शास्त्री और भाजपा मण्डल अध्यक्ष केराकत संजय सिंह रहे। इस मौके पर केराकत मण्डल प्रभारी शिवप्रकाश पाण्डेय, महामंत्री विवेक सिंह, प्रधान श्याम नारायण प्रजापति सहित आदि नें अपने विचार प्रस्तुत किए।