- 350 लोगों को वितरित की गयी दवायें, चेचकरोधी दवाओं का भी हुआ वितरण
जौनपुर धारा, जफराबाद। समाजसेवी स्व. ठा. भानु प्रताप सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर ऊषा-भानु फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन बाजार के नासही मोहल्ले में हुआ। आयोजन की शुरूआत मुख्य अतिथि निवर्तमान चेयरमैन प्रमोद बरनवाल ने होमियोपैथिक के जनक सैमुअल हैनिमैन चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात संस्था के सचिव/प्रबंधक डा. सत्येन्द्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था द्वारा विगत में किए गए सामाजिक कार्यों को बताया। मुख्य अतिथि प्रमोद बरनवाल ने कहा कि ऊषा-भानु फाउंडेशन द्वारा समाज हित में किए गए कार्य सराहनीय है। डा. सत्येन्द्र सिंह द्वारा मानवता की सेवा में जगह-जगह होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर रोगियों को लाभ पहुंचाया जाना बहुत ही सुन्दर कार्य है। यह दवा हानि रहित, सस्ती एवं सर्वसुलभ है। कैम्प में 350 से ज्यादा लोगों को दवाएं वितरित की गई और साथ- साथ चेचक रोधी दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर के सफल आयोजन में मुख्य रूप से डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डा. बीडी पाण्डेय, डा. एसए रिजवी, डा. शिव कुमार सेठ, राजेन्द्र प्रसाद यादव, बीडी शर्मा, संजय कुमार, अनिल सोनकर, महेंद्र विश्वकर्मा, संदीप सेठ, जुम्मन शेख, नेहाल कुरैशी, आमिर खान, तारिक अली, प्रेमचन्द्र, शमशाद खान आदि रहे। अन्त में डा. सत्येन्द्र सिंह ने आए हुए सभी लोगों एवं सहयोग करने वालों का आभार जताया। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का आश्वासन दिया।



