जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के एक होटल में प्रâेंड ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा एवं नारी सशक्तिकरण गोष्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें हाल ही में मिस और मिसेज यूपी क्वीन का खिताब जीतने वाली खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव का सम्मान गौराबादशाहपुर के समाजसेवी धर्मेंद्र जायसवाल के सौजन्य से हुआ। उनके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहाकि समाज में जितना योगदान पुरुष का है उतना ही योगदान महिलाओं का भी है। आज हर क्षेत्र में महिला बड़ी जिम्मेदारी से कार्य कर रही है जिसके लिए वह सम्मान की हकदार है। विशिष्ट अतिथि विवेक सेठ मोनू, ईशान मिश्रा अमरावती ग्रुप रहे। कार्यक्रम में राहुल चंद्र द्वारा गीतों की प्रस्तुति की गई। सम्मान की श्रेणी में सरला महेश्वरी, पूनम जायसवाल, खुशबू जायसवाल, अर्चना सिंह, तस्नीम फातमा, शिवानी चौरसिया, उर्वशी सिंह, डॉ. राजेश चंद्रा, आकांक्षा द्विवेदी, प्रदीप सिंह रिंकू, विवेक सिंह के अलावा अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। आभार आयोजक मिनाज शेख ने किया। संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर रमेश बरनवाल, डॉ. मनोज वत्स, संदीप पांडे, दिलीप सिंह, पप्पू माली, रागिनी मौर्य, अनिल यादव संतोष दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
नारी शक्तियों का हुआ सम्मान

Previous article


