Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशपुजारियों और संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस विधायक...

पुजारियों और संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

नई दिल्ली। असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार किया है। मोल्ला पर पुजारियों, नामघरिया और संतों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है।

असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को हिन्दू समुदाय और पुजारियों के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोल्ला को गुवाहाटी में विधायक वाजेद अली चौधरी के आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए असम पुलिस ने 8 नवंबर को कहा कि उसने पुजारियों, नामघरिया और संतों के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र (असम) से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 5 नवंबर को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोल्ला को विवादित बयान को लेकर कारण बताओं नोटिस दिया है।कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजाfनक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि जहां हिंदू है, वहां गलत काम हैं। मंदिर के पुजारी और नामघर के देखभालकर्ता बलात्कारी हैं। बता दें कि असम के धेमाजी जिले में एक नामघरिया गांव है। यहां रहने वाले लोगों को नामघरिया कहा जाता है। डीजीपी जीपी सिंह ने पुष्टि की दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।