Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरपिकप और ब्रेजा में जोरदार टक्कर आधा दर्जन चोटील

पिकप और ब्रेजा में जोरदार टक्कर आधा दर्जन चोटील

  • स्विफ्ट डिजारकार से बचने के चक्कर में हुआ हादसा
  • दोनों गाड़ियां लौट रही थी शादी समारोह से

जौनपुर धारा,सिकरारा। शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे जौनपुर-प्रयागराज हाईवे बीबीपुर इण्टर कॉलेज के पास एक पिकप और एक ब्रेजा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोग यही कह रहे थे कि ईश्वर की कृपा से सभी लोग बाल बाल बच गए। सभी को मामूली चोटे आई हैं। आपको बताते चलें कि पिकअप चालक मोहम्मद यासीन निवासी सिकरारा मछलीशहर के आगे एक मैरिज हॉल से बचे हुए सामान को लेकर सिकरारा आ रहा था, कि जौनपुर की तरफ से बहुत ही तीव्र गति से आ रही स्विफ्ट डिजार कार पिकअप गाड़ी में टक्कर मारते हुए आगे की तरफ निकल गया। बताया गया कि सामने से आ रही ब्रेजा कार जोरदार टक्कर मारते हुए 200 मीटर दूर सड़क के किनारे जाकर पलट गई। जिसमें बैठे आकाश, किशन गुप्ता, चालक शिव शंकर मिश्रा, हर्ष सिंह, शशांक मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी घायल हो गए। सभी लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। पूछने पर पिकअप चालक मोहम्मद यासीन ने बताया कि मेरे भी गाड़ी में कुल पांच लोग बैठे थे। सभी को चोटे आई हैं पिकअप इस कदर पलटी थी कि उसका चारों पहिया ऊपर हो गया था। उसमें लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया था। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए, पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिकरारा के दरोगा कमलेश कुमार ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भेजा और जेसीबी बुलवाकर बीचों-बीच पलटी पिकअप को सड़क के किनारे  करवाया। तब जाकर यातायात सुचार रूप से शुरू हो पाया।