जौनपुर धारा,मछलीशहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मछलीशहर से मड़ियाहूं रोड़ पर जमालपुर गांव में ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें सिलेंडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधवार की रात लगभग दो बजे प्रयागराज से भारत गैस रसोइ गैस सिलेंडर लादकर राम भारत गैस एजेंसी बेलवा बाजार जा रहा था। जैसे ही वह जमालपुर गांव में मनोज सरोज के घर के सामने पहुंचा नल पर पानी लेने के लिए गाड़ी बगल लगा रहा था, तभी बालू खाली कर मिर्जापुर जा रही ट्रक पिछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिलेंडर लदा ट्रक रोड़ के दाहिने तरफ पलट गया। दुर्घटना में बालू के ट्रक चालक हीरा 26वर्ष निवासी मिर्जापुर थाना सिटी कोतवाली मिर्जापुर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको लोगों ने एम्बुलेंस बुला कर अस्पताल भेजा। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्र में निकली पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक विनित राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
― Advertisement ―
ट्रक की टक्कर में गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा

Previous article
Next article

