जौनपुर धारा, जौनपुर। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष धनीराम यादव के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन सरकार मांगों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहाकि किसानों की मांग है कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। गेहूं मटर तथा सरसों की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। आम का बौर बाग में ही गिर गया जिससे आम की फसल किसानों को भारी नुकसान हो गया उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के सभी तरह के कर्ज को माफ किया जाए। फसल बीमा योजना या अन्य कोई विशेष योजना के अंतर्गत किसानों को त्वरित लाभ पहुंचाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अशोक प्रधान, अभय राज, गोलू निषाद, जमुना प्रसाद, डा. रिजवी, तारिक अली, विनोद कुमार, गुड्डू गौड़ आदि शमिल रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रालोद ने सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


