Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरईशा हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

ईशा हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की सांस्कृतिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था संस्कार भारती द्वारा ईशा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्कार भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजसेवियों द्वारा भी रक्तदान किया गया। रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ईशा हास्पिटल ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ.  स्मिता श्रीवास्तव ने कहा की रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से चार व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। समाज में जो भ्रांति है कि इससे व्यक्ति कमजोर हो जाता है वह निरर्थक है, उसको दूर करना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। कुल 10 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान  किया गया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से ऋषि श्रीवास्तव, विष्णु कुमार गौड़, अजय कुमार गुप्ता, राजेश किशोर, वैभव जायसवाल, अंकित यादव, ऋषि यादव, शैलेश, विकास यादव, रजनीश मौर्य रहे। इस अवसर पर संस्कार भारती काशी प्रांत महामंत्री सुजीत कुमार, जौनपुर इकाई अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति दास, सहकोषाध्यक्ष मनीष अस्थाना, महामंत्री अमित गुप्ता अंशु, संजय गुप्त आदि उपस्थित रहे। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मे ब्लड बैंक सुपरवाईजर पूर्णिमा यादव एवं लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार, अंजना मौर्य, आशीष प्रजापति का विशेष सहयोग रहा। शिविर के अन्त मे निर्मल कुमार श्रीवास्तव प्रबंधक ईशा हॉस्पिटल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।