जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम गुदरीगंज चौराहे के समीप पिकअप पर लदे 4 मवेशियों संग दो पशु तस्करों को पिकअप सहित गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्कर मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार पशु तस्करों को कागजी कार्रवाइ कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण निकले थे तभी गुदरीगंज चौराहे के समीप एक पिकअप मछलीशहर की तरफ से सिकरारा होते हुए जौनपुर की तरफ जा रही थी जिसे रोककर चेक किया गया। चालक निजामुद्दीन पुत्र वहाब तथा साथ में बैठा अंसार पुत्र सगीर दोनों निवासी चकराजेपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर के है। पिकअप में चार पशु लदे हुए थे जिनके मुंह से झाग आ रहा आंखों में दया का भाव था और आंखों से आंसू निकल रहा था वे बुरी तरह हाफ रहे थे। 4 जिंदा भैंस, पड़वा मवेशियों को बरामद कर पशु क्रूरता में केस दर्ज कर उक्त दोनों को जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो भेजे गए जेल

Previous article
Next article


