― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघायल युवक की इलाज के दौरान मौत

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर निकल रहे युवक को पल्सर सवार चालक ने बुरी तरह टक्कर मारकर फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल युवक की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब 40 वर्षीय चाचा विक्रम प्रताप उर्फ संतोष सिंह, भाई दिनेश सिंह के साथ सोमवार की शाम पेट्रोल पंप पर तेल लेने गए थे। साढ़े सात बजे के करीब तेल लेकर बाइक से सड़क पर खड़े थे तभी एक दूसरा पल्सर सवार युवक संतोष की बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुँचे परिजन घायल संतोष को जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुँचे जहां पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के पश्चात शव को पीएम हेतु भेज दिया।

Share Now...