Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपशु चोरी के आरोप में दो नामजद सहित पांच पर केस

पशु चोरी के आरोप में दो नामजद सहित पांच पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। मेढ़ा गांव में स्थित पशुशाला से भैंस चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने पशु स्वामी की तहरीर पर दो नामजद सहित पांच के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के माधवराव पट्टी गांव निवासी यज्ञनारायण मिश्रा का मेढ़ा गांव में पशुशाला बना है। जिसमें दर्जन भर से अधिक मवेशी हैं। आरोप है कि बुधवार की रात सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी समसुद्दीन और हैदर अली तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पशुशाला से भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि रात में मवेशी पिकअप पर लाद कर ले जाते समय वह खुद पशुशाला में मौजूद था। लेकिन भयवश उन्हें रोक नहीं सका। बाद में शोर मचाने पर जुटे लोगों ने आस पास तलाश की, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।