Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकाम से घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

काम से घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

  • गुरैनी बाजार में बीच सड़क पर खड़ी ट्रक में स्कूटी टकराने से हुई घटना
  • शाहगंज से पल्लेदारी कर के वापस घर लौट रहा था युवक

जौनपुर धारा, खेतासराय। शुक्रवार की तड़के शाहगंज से पल्लेदारी कर स्कूटी से घर लौट रहे मजदूर की गुरैनी बाज़ार मे खड़ी ट्रक मे टकराने से घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी पीयूष कुमार 35पुत्र मोती राम शुक्रवार की तड़के सुबह मे शाहगंज गल्लामंडी से वाहनों से पल्लेदार का काम करके अपने घर समदहां लौट रहा था कि गुरैनी बाज़ार के निकट सड़क पर खड़े एक ट्रक स्कूटी जा घुसी जिससे सिर में गम्भीर चोट लगने से पीयूष की मौके पर ही मौत हो गईं। पीयूष के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है। पत्नी मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता मोती राम का इकलौता संतान था। प्रभारी निरिक्षक राजेश यादव ने बताया दुर्घटना में मृत युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद विधिक कारवाई की जा रही है।