Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपरिषदीय स्कूलों में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन

परिषदीय स्कूलों में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम के दूसरे दिन परिषदीय स्कूलों में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय भावना से सराबोर करने का प्रयास किया गया। तयशुदा उक्त कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के कुशल पर्यवेक्षण में शिक्षा क्षेत्र के तमाम स्कूलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचगांव में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, प्राथमिक विद्यालय मयारी में ब्लाक अध्यक्ष व प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रणंजय सिंह, एकडला में ब्लाक मंत्री उमेश चन्द्र यादव व पूरासम्भलशाह में अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्र के नेतृत्व में व्यापक रूप से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में सारीजहांगीर पट्टी, सदरुद्दीनपुर, सवायन, कोहड़ा स्थित परिषद स्कूलों में बड़े उत्साह के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय भावना से सराबोर करने का प्रयास किया गया।