Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदबंग पड़ोसियों ने ढहाया पशुशाला का टीन शेड

दबंग पड़ोसियों ने ढहाया पशुशाला का टीन शेड

जौनपुर धारा, खुटहन। रामापुर गांव में गुरुवार को आबादी की भूमि पर वर्षों से बनाए गये पशुशाला के ऊपर रखा टीन शेड दबंगई के दम पर पड़ोसी ने ढहा दिया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। गांव निवासी झिनकू प्रजापति का आरोप है कि वह अपने घर के सामने आबादी की भूमि में वर्षों से बांस बल्ली के सहारे टीन शेड रख उसमें मवेशियों को बांधता है। वह दोपहर में अपने घर में बैठा था, तभी पड़ोसी मुन्नीलाल प्रजापति, रमेश और अखिलेश प्रजापति भूमि कब्जाने की नीयत से लाठी डंडा लेकर उसके घर पहुंच टीन शेड ढहाने लगे। मना करने पर मारने को दौड़ा लिए। उसने मौके से दूर जाकर टीन ढहाने का बीडियो बना लिया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा तहरीर दी गई है। वीडियो भी दिखाया गया है। दोषियों पर कार्रवाई कर पुन: यथा स्थिति बहाल करा दिया जाएगा।