Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपरिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र : डीआईजी

परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र : डीआईजी

जौनपुर धारा,जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन सौदागर हाल में विषय राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी ज़ोन डीआईजी ओम प्रकाश सिंह रहे एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा रहे। अतिथियों का प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने बुके एवं पुष्प भेंट करके स्वागत एवं अभिनंदन किया। वाराणसी जोन डीआईजी ओम.पी.सिंह ने अपने संबोधन में कहा संघर्ष जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। निरंतर संघर्ष एवं परिश्रम करने से सफलता मिलती है। राष्ट्र एवं समाज के उत्थान की प्रेरणा राष्ट्रीय सेवा योजना देती है। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा अनुशासन एवं एकता हम सब को देश को सशक्त एवं मजबूत करने की प्रेरणा देती है। स्वयंसेविका रिया ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत प्रस्तुत किया। इस मौव्ाâे पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, सीओ सदर देवेश सिंह, डीएलएड प्रभारी आर.पी सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार बिन्द, डॉ.विवेक विक्रम सिंह, प्रवीण यादव, अहमद अब्बास खान इत्यादि सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाए मौजूद रहें।